big breaking : नक्सली हमला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज नक्सली हमले में शहीद जवानों कोश्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में कल देर रात तक एक उच्च स्तरीय बैठक ली थी। इस दौरान सीएम ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की। आगे की रणनीति पर जोर दिया गया है। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।

Exit mobile version