छत्तीसगढ़
बीजापुर जिले में नक्सलियों का आतंक जारी, IED की चपेट में आने से DRG के 2 जवान हुए घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों का आतंक जारी है. आज दोपहर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल हुए हैं. गंभीर हालत में दोंनो को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने मुतवेंडी और पीड़िया के बीच प्रेशर IED बिछाई थी, सर्चिंग पर निकले जवान जब उस रास्ते से गुजरे अचानक जोरदार धमाके के साथ IED में ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपेट में आने से DRG के जवान दिनेश हलवा और किशन हपका घायल हो गए. मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है.



