नारायणपुर में नक्सल डंप का खुलासा

Naxal dump unearthed in Narayanpur

नारायणपुर। जिले को नक्सल अवशेषों से पूरी तरह मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन सर्चिंग अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने हाच्चेकोटी के घने जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का पुराना हथियार एवं विस्फोटक डंप बरामद किया है।

यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, 129वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में 2 सितंबर को की गई। अंदरूनी इलाकों में एरिया डॉमिनेशन के दौरान जवानों ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां से नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद हुई।

बरामद प्रमुख सामग्रियां

* 01 नग .315 राइफल (जंग लगी व बिना बट की)
* कुल 41 जिंदा कारतूस (.315 के 16, 12 बोर के 18, 7.62 एमएम के 4, .303 के 2 और 5.56 एमएम का 1)
* 06 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
* 02 बंडल कमर्शियल कॉर्डटेक्स तार
* फ्लेक्सिबल वायर, एलईडी लाइट, 2 पाउच स्ट्रिप और नक्सली साहित्य

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए पुराने नक्सल ठिकानों और डंप की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version