वीआरडी शासकीय महाविद्यालय मरवाही में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

गौरेला पेंड्रा मरवाही @ सूरज यादव। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया,राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर चित्रकला रंगोली एवं व्याख्यान का आयोजन भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में संगीता श्याम प्रथम,रेखा चंद्रा व उमा भारती द्वितीय एवम टेमवती तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में गायत्री सुमेर एवं ज्योति आयाम प्रथम, अजय रैदास द्वितीय एवं अर्चना सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया । व्याख्यान हेतु कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका लक्ष्मीबाई एवं अंजना यादव ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य लोक सिंह,कार्यक्रम अधिकारी उत्तम चंद्राकर एवं रंजीता सिदार एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।



