नगर पंचायत केशकाल ने चहूंमुखी विकास के लिए निकाली टेंडर, अपने चहेते ठेकेदारों को दिया कार्य, अब ठेकेदार नगर पालिका की लगा रहे हैं लंका

रिपोर्टर : रूपेंद्र कोर्राम

कोण्डागांव। नगर पंचायत केशकाल द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार कार्यों का चयन कर तथा कार्यों का रूपरेखा तैयार कर टेंडर आमंत्रित किया। जिसमें नगर के ही स्थानीय ठेकेदारों के द्वारा टेंडर भरा गया।

संबंधित टेंडर प्रक्रिया में नगर पंचायत केशकाल ने अपने कुछ चहेते ठेकेदारों को टेंडर प्रदान कर दिया । अब सयां भयों कोतवाल तो डर काहे का ?
नगर पंचायत केशकाल के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी अब कंबल ओढ़ लिया जिसको जैसा कार्य करना है करो हम बैठे हैं।

कृपा प्राप्त ठेकेदारों ने अब कार्यों को अंजाम देना शुरू ही किया था कि नगर वासियों के कान खड़े हो गए और हो रहे कार्य को देखकर तिलमिलाने लगे, अब सोशल मीडिया का दौर है तो गुणवत्ताहीन कार्यों की खुब फोटो विडियो वायरल हुए लेकिन किसी को क्या फर्क पड़ता।

जैसे तैसे कृपा प्राप्त ठेकेदारों ने आनन-फानन में कार्य को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। सांथ ही कार्य कि भुगतान राशी भी प्राप्त कर लिया। केशकाल नगर के सभी वार्डों में नाली निर्माण, सीसी रोड़, पेवर ब्लॉक पत्थर, सहित रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, और जब कार्य कि गुणवत्ता कि यदि बात कि जाए तो, कई कार्य अपना परिचय खुद ही देते हैं।

नगर पंचायत केशकाल का ह्रदय स्थल कहना गलत नहीं होगा, बामी तालाब के ठीक सामने आज से महज 6 महीने पूर्व में पेवर ब्लॉक पत्थर लगवानें के लिए केशकाल के ही एक ठेकेदार को टेंडर प्रदान किया गया था, जिसने कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू किया था। जो आज पर्यंत तक खत्म ही नहीं हुआ है।
पेवर ब्लॉक पत्थर लगवानें हेतु नगर पंचायत केशकाल के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जो स्टीमेंट बनाया था, किन्तु संबंधित ठेकेदार के द्वारा स्टीमेंट के अनुरूप भी कार्य नहीं किया गया है। फिर भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Exit mobile version