गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में विशेष तौर पर ऋषि पंचमी मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में नाग सांपों की पूजा करते है। दराअसल यह तस्वीर गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम देवरी का है, जहां सॉवरा समिति घरों में निकले सांपों को संरक्षित करने पकड़ कर लाते है और विशेष ऋषि पंचमी में पूजा अर्चना करते है। गांव में सांपों का भव्य शोभा यात्रा भी निकालते है, वहीं उन सांपों की जगह जगह पूजा करने के बाद सॉवरा समिति सभी सांपों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ देते है। सांपों को संरक्षित करने गांव में सॉवरा गुरु पाठशाला भी खोला गया है। जहां कई लोगों को सांपों को पकड़ना सिखाया जाता है। पाठशाला के गुरु कमलेश साहू पिछले कई सालों से करीब पांच सौ से अधिक सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ चुके है। नाग देव को लेकर ग्रामीणों में आस्था है कई मन्याताये है। इस गांव में ऋषि पंचमी में विशेष इन सांपों की पूजा अर्चना की जाती है।
देवरी ग्राम में ऋषि पंचमी पर होती है नाग सांपों की पूजा-अर्चना
