छत्तीसगढ़

सिर कुचलकर हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

Murder by crushing the head; police nab two accused.

रायपुर। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस आज इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

खमतराई पुलिस के मुताबिक, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में सोमवार रात एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां नजर आने पर उनका विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की पहचान और हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button