नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत

गरियाबंद। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू राम रोहरा एक दिवसीय दौर में गरियाबंद पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पालिका कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मेमन सहित स्थानीय जनरप्रतिनिधियों से नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। नगर अध्यक्ष मेमन ने संक्षिप्त में विकास कार्यों और स्थानीय माँगो से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, सभापति आसिफ मेमन, प्रहलाद सिंह ठाकुर भीं उपस्थित थे।

Exit mobile version