छत्तीसगढ़

प्रिंस ढाबा पहुंची निगम टीम, गंदगी के बाद फिर जांच

Municipal team visits Prince Dhaba; inspection conducted again following reports of filth.

रायपुर। रायपुर के सड्डू स्थित प्रिंस ढाबा में नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम ढाबे में खाने-पीने की चीजों का निरीक्षण कर रही है। खाद्य सामग्री के साथ साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद निगम की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

प्रिंस ढाबा पर नगर निगम की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले फरवरी 2026 में जनशिकायत के बाद जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढाबे का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान ढाबे के सामने सड़क पर गंदगी मिली थी। स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम ने संचालक का 8 हजार रुपए का ई-चालान किया था।

उस समय निगम अधिकारियों ने दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब एक बार फिर निगम की टीम ढाबे में पहुंची है। टीम खाने-पीने की चीजों के साथ साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button