लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद में पदस्त नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर धोखाधड़ी कर तीन लड़कियों से शादी कर उनके जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप उसकी तीसरी पत्नी शुशीला रात्रे ने सबूतों के साथ लगाया है शुशीला ने बताया कि एक समाजिक सम्मेलन में गोपी मिरी अपने आप को कुंवारा बता कर 2023 में शादी कर लिया कुछ दिन बाद शुशीला को बता चला की उसकी दो शादी हो चुकी है पहली और दूसरी पत्नी छोड़ कर चली गई है इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पति (गोपीराम मिरी) और उसके परिवार ने जंजीर से बांध कर मारपीट किये। मामले को लेकर शुशीला ने राजिम थाना में FIR दर्ज की है वही नगर सैनिक पर लड़कियों को झूठ बोल शादी कर उनके दहेज के समान को हड़पने और पुलिस में होने का धमकी देने का आरोप लगाया है कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़िता ने SP से शिकायत की है।