नेताजी होटल के पास निगम का अतिक्रमण पर शिकंजा, दुकानें हटाईं और बोर्ड जब्त

Municipal crackdown on encroachment near Netaji Hotel; shops removed and signboards seized.

रायपुर। रायपुर में पुलिस और नगर निगम की टीम ने तेलीबांधा में संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर खड़े ठेले-गुमटियां हटाईं और यातायात रोकने वाले दुकानदारों पर चालान किया।

कार्रवाई PWD चौक से नेताजी होटल तिराहे तक की गई। इसके बाद रिंग रोड और श्याम नगर की तरफ भी टीम पहुंची और सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया।

जहां सड़क घिरी, वहीं पहुंची टीम
अभियान के दौरान टीम ने देखा कि कई जगह ठेले, गुमटियां और दुकानों का सामान सड़क की सीमा तक फैला हुआ था। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही थी।टीम ने ऐसे कब्जे हटवाए और यातायात बाधित करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया।

दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी उठाए

सड़क पर जगह घेरने के साथ दुकानों के बाहर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और दूसरी प्रचार सामग्री भी कार्रवाई के दायरे में आई। इन्हें टीम ने मौके से जब्त कर लिया।

पुलिस और निगम की टीम ने रिंग रोड और श्याम नगर में भी सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

टाटीबंध-पचपेड़ी नाका के बाद अब तेलीबांधा

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और निगम की यह संयुक्त कार्रवाई इससे पहले टाटीबंध और पचपेड़ी नाका में भी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाकों में सड़क घेरकर यातायात रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version