IPL : मुंबई इंडियंस ने जीता मैच, पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी मात

मोहाली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से पराजित कर दिया। 215 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बनाए। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 9, कप्तान शिखर धवन ने 30 रन, मैथ्यू शॉर्ट ने 27, लियाम लिविंग्स्टोन ने 82 और जितेश शर्मा ने 49 रन बनाए। मुंबई के अरशद खान को 1 और पीयूष चावला को 2 विकेट मिले। इसके जवाब में मुंबई ने 215 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 66 और ईशान किशन ने 75 रन की मैच विनिंग पारियां खेलीं। इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच चुकी है।

Exit mobile version