देश-विदेश
मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ की मांगी फिरौती

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सोमवार 30 अक्टूबर की सुबह तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है जिसमें उनसे 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
पुलिस के मुताबिक पिछले चार दिनों में अंबानी को तीसरी बार धमकी भेजा गया है। पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर टीम इस मामले में मिलकर काम कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल भेजने वाला का पता लगाया जा सके।
मुकेश अंबानी को चार दिन में तीसरी बार धमकी मिली। पहले ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। यह मेल शुक्रवार को किसी अनजान शख्स की तरफ से आया था। इसके बाद शनिवार को 200 करोड़ की मांग का दूसरा धमकी भरा मेल आया। इसके बाद सोमवार को धमकी भरा ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है.



