रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला एवं ग्राम जोन्हा पहुँचकर जल जीवन मिशन के तहत टमस नदी पर बनाए जा रहे इंटेक वेल के निर्माण कार्य तथा अतरैला में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान रीवा सांसद ने अतरैला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया और एनसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े लहजे में कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांसद ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देते हुए उनके रहने की समुचित व्यवस्था, मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई व खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा क्वार्टर परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
सांसद महोदय ने कहा कि वर्तमान में कुछ स्थानों पर समस्याएं आ रही हैं—कहीं धान रखा होने तो कहीं ग्राम पंचायत स्तर पर छोटी-मोटी अड़चनें हैं—लेकिन इन सभी का समाधान कर मई-जून तक 18 गांवों में जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
