बाईपास से वाहनों की आवाजाही शुरू, शहर में ट्रैफिक का दबाव होगा कम

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बाईपास की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसका निर्माण कार्य लंबे समय से जारी था, सड़कें बन जाने के बाद पुल के आभाव में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध था ,लेकिन आज कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने पुल बन जाने के बाद मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है ,

आज विधायक शिशुपाल शोरी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों की आवाजाही आरम्भ करवाई, विधायक का कहना है कि बाईपास से गाड़ियों की आवाजाही शुरू होने से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा साथ ही दुर्घटनाओं से भी निजाद मिलेगी।

Exit mobile version