लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2024 में गरियाबंद जिले के 5 से अधिक युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। इनमें डीएसपी हर्षवर्धन शर्मा, डीएसपी आलोक मरकाम, सहायक संचालक तुलेश बरिहा, सहायक अधीनस्थ लेखापरीक्षक गौरव कुमार सोनी और सीटीआई प्रशांत साहू शामिल हैं।
इसी क्रम में तुलेश कुमार बरिहा ने अपने वर्ग में 10वीं रैंक तथा ऑल ओवर छत्तीसगढ़ में 336वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम गर्व से रोशन किया है।मूलतः ग्राम जाड़ापदर, मैनपुर के निवासी तुलेश ने प्रारंभिक शिक्षा कोनारी से और आगे की स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय रायपुर से पूरी की।
स्नातक उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से तथा स्नातकोत्तर उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से पूर्ण किया।
CGPSC की तैयारी उन्होंने करीब ढाई साल की पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की।तुलेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, मार्गदर्शकों और मित्रों को दिया है। इस उपलब्धि पर जिले की प्रभारी सचिव आर. संगीता और कलेक्टर बीएस उइके ने उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दीं।