देशदेश-विदेश

बिहार में जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लोगों के आंखों की रोशनी भी गायब

बिहार। बिहार में जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। और कई लोगों के आंखों की रोशनी भी गायब हो गई है। जानकारी के अनुसार सिवान में 26 और सारण में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिवान में 29 और सारण में 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सारण से एक और सिवान से 4 लोगों को गंभीर हालत में पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब कांड की जांच का आदेश दिया है। पटना से भी इस मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है। सिवान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में पॉलीथिन वाली जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उल्टी, पेट दर्द और आंखों से नहीं दिखने की शिकायत के बाद कई लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। इनकी आंखों की रोशनी चली गई है।

छपरा-सारण में 5 की मौत

उधर, सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में भी जहरीली शराब ने 5 लोगों की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात सभी ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

सिवान जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

सिवान जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतकों के संबंध में विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06154-24 2008 जारी कर अपील की जा रही है कि यदि किन्हीं के पास भी इस घटना के बारे में अथवा घटना में मृत लोगों के संबंध में कोई ठोस सूचना हो तो अविलंब इस नंबर पर दें।सदर अस्पताल सीवान एवं बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र को सिविल सर्जन सीवान ने 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। प्रभावित पंचायतों में अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है।

थानाध्यक्ष व दो चौकीदार निलंबित, नौ गिरफ्तार

सीवान जिला प्रशासन ने आखिरकार नौ लोगों की मौत की सूचना सार्वजनिक की। जबकि मामले में पुलिस अधीक्षक सीवान ने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट के साथ दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीवान ने एसआईटी गठित कर सारण जिला के साथ मिलकर संयुक्त छापामारी शुरू कर दी है। घटना से संबंधित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button