जिला संवाददाता मुंगेली
माखन घृतलहरे
लोरमी। भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडौरी की मासिक बैठक का आयोजन आज मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू के नेतृत्व में किया गया। बैठक में स्थानीय गांवों के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा संगठन की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रस्तावना भाषण में संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए प्रदेश एवं समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना की। साथ ही पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा, गरीब एवं बुजुर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष करने की बात कही।
बैठक में कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अमृता सिंह, रघुवीर साहू, कुलेश्वर साहू, वेदराम पटेल, कोमल गिरी गोस्वामी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
