रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आज मंगलवार दिनांक 18 जुलाई,दोपहर 12:30 बजे विधायक दल की बैठक आहूत की गई है। बैठक पश्चात 1:30 बजे विधायक दल पत्रकारों से मुलाकात करेंगे। आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा का यह आखिरी सत्र है। हालांकि विपक्ष में भाजपा के सिर्फ तेरह विधायक ही है परंतु सभी वरिष्ठ विधायक हैं बड़ी आक्रामक तरीके से सत्ता पक्ष पर हमला करेंगे। सत्र के आखिरी दिन 21 तारीख को भाजपा अविश्वास प्रस्ताव भी लाने वाली है वहीं महालेखाकार की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जायेगी।
विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू
