रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने देश के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की राहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहनों के सबसे बड़े त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस के दाम में भारी कटौती करके राष्ट्रीय भ्राता धर्म का निर्वाह किया है। मोदी जी ने भारत की सभी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है। वे सभी महिलाओं को समान रूप से समर्थ होने का अवसर दे रहे हैं।इसीलिए तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोदी जी महिलाओं के विकास, उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सस्ती किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी जी ने देश की बहनों को राखी का उपहार दे दिया है अब हम बहनें मोदी जी को रक्षा सूत्र भेज कर यह कामना करती हैं कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह महिलाओं के हित में कदम उठाते रहें।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा – रक्षाबंधन के अवसर पर .प्रधानमंत्री जी ने बड़ी सौगात दी है।उनका बहुत बहुत आभार
