मोदी सरकार साहसिक फैसले लेकर जनता को राहत देने का काम कर रही है – रोहरा

Modi government is giving relief to the people by taking bold decisions - Rohra

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी महापौर रामू रोहरा आज गरियाबंद पहुंचे और केंद्र सरकार द्वारा लागू नए जीएसटी पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पहले देश में 17 तरह के टैक्स लगते थे जिससे व्यापारी परेशान रहते और भ्रष्टाचार बढ़ता था। कांग्रेस ने इसे सुधारने का कभी प्रयास नहीं किया। जीएसटी लागू कर “एक देश-एक कर” प्रणाली लाई गई, जिससे टैक्स पर टैक्स खत्म हुआ।

रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया है, यह निर्णय राष्ट्रहित में लिया गया है। उनका कहना था कि जीएसटी में सुधार से जनता की जेब में पैसा जा रहा है, जिससे उनकी क्रय क्षमता बढ़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी के “गब्बर सिंह टैक्स” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि असली गब्बर सिंह टैक्स तो कांग्रेस की व्यवस्था थी। मोदी सरकार साहसिक फैसले लेकर जनता को राहत देने का काम कर रही है।

 

 

Exit mobile version