विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना विधायक की ओछी राजनीति, पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने लगाई आरोपों की झड़ी

रीवा @ सुभाष मिश्रा। पूर्व सिमरिया विधायक कांग्रेस नेता अभय मिश्रा ने सिमरिया विधायक पर जमकर निशाना साधा, मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से 6 करोड़ रुपए स्वीकृत कार्य सेमरिया विधायक ने निरस्त करा दिए और आरोप लगाया कि व्यक्तिगत स्वार्थ हेतु यह कार्य स्वीकृत कराए गए थे।
अभय मिश्रा ने सिमरिया विधायक के पी त्रिपाठी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जनता के लिए विकास के लिए स्वीकृत कार्यों को रोककर तत्व ही आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी बात में दम है तो हवा में बातें ना कर सूची उपलब्ध करवाएं अन्यथा वह उनके भ्रष्टाचार की सूची जल्द ही सार्वजनिक करेंगे।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ 80 लाख रुपए के कार्य किए गए। उन्होंने अपने कराए गए कार्यों का पूरा रिकॉर्ड मीडिया के सामने रखा। आगे कहा गया कि सिमरिया विधायक वर्तमान में फर्जी भूमि पूजन का खेल खेल रहे हैं उन्होंने सवाल किया कि सोच माइक्रो सिंचाई योजना 100 करोड़ से अधिक के कार्य का क्या हुआ बजट के अभाव में अनुबंध नहीं हुआ। इसी तरह इन्होंने खड्डा मनिहारी पुल का भूमि पूजन किया, जिसका अनुबंध ही नहीं हुआ एवं एजेंसी नहीं है। पटना बरहा टेंडर में किसी ने बजट न होने से टेंडर नहीं डाला किंतु भूमि पूजन कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्री प्रतीक्षालय निर्माण और टैंकर खरीदी मामले में जमकर खेल किया है। पंचायतों में दबाव बनाकर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है, विधायक निधि में लूट की सभी हदें पार कर दी है, जिसकी स्पष्ट सूची जल्द ही सामने लाने की बात भी उनके द्वारा की गई।