हमर प्रदेश/राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। बलरामपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह एवं कलेक्टर रिमिजियुस एक्का शामिल हुए। वृद्धजनों को इस कार्यक्रम में साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान मटकी फोड, जलेबी दौड़ जैसे खेलों में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l




