रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत अन्धवा में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा सिरमौर क्षेत्र क्रमांक 68 के विधायक युवराज दवराज सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया व मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार ग्राम जनों को विभिन्न जल संरचनाओं के महत्व के बारे में बताया। जल संसद में जो ग्राम पंचायत की पुरानी बावड़ी तालाब कुआं इत्यादि स्रोत किसी वजह से अनुपयोगी हैं उन्हें उपयोगी बनाने के लिए जन सहयोग करने हेतु ग्राम जनों को उत्साहित किया।
कार्यक्रम में समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जवा अमित पाण्डेय के द्वारा जल संरचनाओं को पुनर्जीवित किये जाने की आवश्यकता क्यों है के बारे में ग्राम जनों को अवगत कराया गया एवं कार्यक्रम में संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरपंच आलोक सिंह जी के द्वारा किया गया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा नागेन्द्र सिंह जी के निर्देशन में संचालित किया गया। कार्यक्रम में कलश यात्रा जल संसद व पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने एवं नवीन जल संरचनाओं का सृजन करने बाबत चर्चाएं हुई।
उक्त कार्यक्रम के दौरान नवीन 15 लख रुपए की लागत से बना हुआ चेक डैम का उद्घाटन माननीय विधायक युवराज दिव्यराज सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायत की ग्रामीण जन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।
