छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

विधायक सेन ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का किया निराकरण, 3 लोगों को दी नौकरी

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति की बैठक के सुझावों के अनुरूप वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन प्रत्येक शनिवार को भिलाई भाजपा कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों के लिए उपस्थित रहेंगे। आज, इसी क्रम में विधायक रिकेश सेन ने भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत वार्ड और बूथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने विधायक रिकेश के इस निर्णय की सराहना की और उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ अपने वार्ड की स्थानीय समस्याओं को भी विधायक से साझा किया। उन्होंने पेयजल, सफाई और विकास कार्यों के संबंध में अपने सुझाव भी विधायक को दिए।

तीन लोगों को नौकरी प्रदान
विधायक रिकेश सेन ने तीन लोगों को नौकरी प्रदान कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया:
    अल्का श्रीवास्तव – स्व. आनंद कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी, को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडल टाउन में शिक्षकीय कार्य हेतु अनुशंसा पत्र सौंपा गया।

    रितेश कलंबे – हुडको निवासी राजेंद्र बाबराव कलंबे के सुपुत्र, को नगर पालिक निगम भिलाई में सम्पत्ति कर वसूली विभाग में नियुक्ति पत्र दिया गया।
    राजेंद्र सिंह – टाटा लाईन कोहका निवासी, को आबकारी विभाग में प्लेसमेंट पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

समस्याओं के निराकरण में त्वरित कार्यवाही
कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुलाकात के दौरान वार्ड की समस्याओं के साथ-साथ स्कूल एडमिशन, नौकरी और व्यवसाय संबंधी आवेदन भी दिए। विधायक ने तत्काल फोन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि युवाओं और जरूरतमंद लोगों की नौकरी या व्यवसाय संबंधी मांगों पर शीघ्र पहल की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन का भाजपा कार्यालय में गमछा और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, विजय जायसवाल, राम उपकार तिवारी, श्रीमती मिथिला खिचरिया, जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, विजेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, प्रेमचंद देवांगन, त्रिलोचन सिंह और विजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्होंने विधायक रिकेश सेन के प्रयासों की सराहना की। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे आगे भी इसी तरह कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button