सैकड़ों वाहनों के साथ निकला विधायक संतराम नेताम का काफिला

कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। सैकड़ों वाहनों के साथ विधायक संतराम नेताम का काफिला निकला। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि बस्तर के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा चारपहिया वाहनों का काफिला देखने को मिला ।

संतराम नेताम के समर्थकों ने रैली और सभा स्थल पर यह नारा लगाते रहे
“ये तो अभी झांकी है,
पिक्चर अभी बाकी है।
क्यों पड़े हो चक्कर में..
कोई नही है टक्कर में..
एक ही नारा एक ही नाम..
संत नेताम.. संत नेताम..”

केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटपदर के आश्रित ग्राम (चेरबेड़ा) मेंं आयोजित कार्यक्रम “कार्यकर्ता सम्मेलन” मे शिरकत करने पहुंचे केशकाल विधायक संतराम नेताम जी का चेरबेड़ा आगमन के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने वाहनों की संख्या दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया। संत नेताम के काफिले में सैकड़ों वाहनों को देखकर कुछ समय के लिए भाजपाईयों एवं विधायक के विरोधियों की धड़कने रुक गई। केशकाल शहर एवं ग्रामवासियों में संतराम नेताम का काफिला दिनभर चर्चा में बना रहा।



