परलकोट के 11 पंचायतों को विधायक नाग ने प्रदान किया पानी टैंकर

कांकेर @ धनंजय चंद। मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण सदस्य एवं क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने बुधवार को अपने विधायक कार्यालय पखांजूर में परलकोट क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों को जल प्रदाय हेतु 1-1 पानी टैंकर सभी 11 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में प्रदान किया है, पानी टैंकरों को पूजा अर्चना के उपरांत विधायक नाग ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने पंचायतों के लिए रवाना किया ।

विकासपल्ली के सरपंच ने बताया की गांव में जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य कई सामाजिक कार्यक्रमों में रहवासियों को परेशानी हो रही थी, अब पानी टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा, वहीं आमजन को समयानुसार जलापूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा ।

कुरेनार के सरपंच ने कहा कि जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर के अभाव में परेशानी होती थी, जिसके लिए हमारे अभिभावक विधायक बड़े भाई अनूप नाग से अनुरोध कर पानी टैंकर की मांग की गई थी, अब लोगों को निर्धारित समय में जलापूर्ति कराने में सहूलियत होगी । इस दौरान विधायक कार्यालय पखांजूर में पानी टैंकर लेने पहुंचे सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने विधायक अनूप नाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को धन्यवाद दिया ।

इन पंचायतों को मिला पानी टैंकर

ग्राम पंचायत विकासपल्ली, कुरेनार, उदयपुर, सुलंगी, दड़वीसाल्हेभाट, दुर्गापुर, बांदे, आलपरस, बैकुंठपुर, लखनपुर और पाड़ेंगा !

Exit mobile version