विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया भावना नगर में 35 लाख के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रायपुर। सेल टैक्स कॉलोनी के बाद भावना नगर की सड़कों का डामरीकरण कार्य होगा। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़कों की स्थिति से अवगत हुए और अधिकारियों को चिह्नित करके डामरीकरण करने के लिए निर्देशित किया। विधायक कुलदीप जुनेजा ने क्षेत्र पार्षद रोहित साहू , पूर्व पार्षद राकेश धोत्रे एवं क्षेत्रवासियों के साथ श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया। यह सड़क मुख्य सड़क से कॉलोनी तक बनेगी, जिसकी लंबाई लगभग 500मीटर है। इसकी लागत राशि 35लाख रू है। विधायक श्री जुनेजा ने ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

Exit mobile version