छत्तीसगढ़

Raipur : विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं एसपी प्रशांत अग्रवाल ने किया बहु प्रतीक्षित मौदहापारा सिग्नल का शुभारंभ

0 एसपी प्रशांत अग्रवाल को विधायक कुलदीप जुनेजा ने स्कूटर में शहर के ट्रैफिक व्यवस्था से कराया अवगत

रायपुर। शहरों में बढ़ती जनसंख्या के कारण हर चौक चौराहों पर जाम की समस्या रहती है। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार शहरों के सड़कों पर विभिन्न तर्कों से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे है। उत्तर विधानसभा विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में अवगत कराया था। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के विधायक कार्यलय पहुंचकर कानून एवं लोक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की।

विधायक कुलदीप जुनेजा जुनेजा ने शहर के विभिन्न स्थानों में ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के साथ दौरा कर देवेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे, महिला थाना के सामने ,शास्त्री चौक मस्जिद के सामने मल्टी रोड होने से जाम लगती थी, जहां रोटेट्ररी लगाकर ट्रायल सफल होने पर स्थाई रोटेट्री बनाकर ट्रैफिक नियंत्रण पर आया। आज विधायक कुलदीप जुनेजा, एसपी प्रशांत अग्रवाल व डीएसपी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह ने विधिवत पूजन कर श्रीफल तोड़कर एवं बटन दबाकर सिग्नल लाइट का शुभारंभ किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button