हमर प्रदेश/राजनीति
विधायक कुलदीप जुनेजा ने सेल टैक्स कॉलोनी में 60 लाख के सड़क डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा में विकास तेजी से हो रहे है। क्षेत्र जनप्रतिनिधि सक्रियता से अपने क्षेत्र के समस्याओं का निराकरण कर रहे है। इसी तारतम्य में उत्तर विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने सेल टैक्स कॉलोनी में रहवासियों के साथ बचे हुए शेष गलियों का विधिवत पूजन कर श्रीफल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक श्री जुनेजा ने इस क्षेत्र में पूर्व में उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए 10लाख की स्वीकृति दी थी, जिस पर भवन बनकर तैयार हो गई। साथ ही मैदान में पेवर् ब्लॉक लगाने के लिए विधायक निधि से विधायक श्री जुनेजा ने स्वीकृत दी है। जिसमें बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड व योगा व्यायाम करने वाली महिलाएं के आपसी उचित कार्य होंगे।



