विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नमन

रायपुर। राजा तलाब क्षेत्र में हर साल 31 मई को महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई जाती है। इस बार इनकी 298वीं जयंती मनाई जा रही है। उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है। ये अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थी उत्तर विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने धनगर समाज के साथ राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के प्रतिमा में माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही जय हो अहिल्या बाई हिंदी गीत का पोस्टर विमोचन कर गायक दीपिका व दीक्षा धनगर को बधाई दी । श्री जुनेजा ने धनगर समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पा माला पहनाकर सम्मानित किया साथ। जयंती के अवसर पर वराडे धनगर समाज द्वारा राहगीरों के लिए स्वल्पाहार,फल एवं रसना वितरण कर उनकी जयंती मनाई।

Exit mobile version