लोकेशन भिलाई
रिपोर्टर जस्सू
विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह उपवास का आज चौथा दिन। भिलाई नहीं बिकने देंगे मुहिम को छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भोजपुरी परिषद विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन पूर्व मंत्रियों और विधायकों का भी मिला समर्थन।
एंकर : आज पूर्व मंत्री जगतगुरु रूद्र गुरुजी ,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ,पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी जी ,विधायक कविता प्राण लहरे ,शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा हुए शामिल।
भिलाई। देवेंद्र यादव ने कहा की चर्चा होनी चाहिए बिना चर्चा के लिए गए निर्णय तानाशाही के प्रतीक होते हैं।सिविक सेंटर स्थित पार्किंग स्थल ग्राउंड में भिलाई सत्याग्रह के चौथे दिन मा देवेंद्र यादव के लगातार उपवास रहने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आना शुरू हो गई है। उनका बीपी बढ़ गया है और शुगर कम हो गया है और साथ में यूरिन केटोनेस बढ़ाने के बाद डॉक्टरों ने बताई इसको लेकर उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव एवं परिजनों में चिंता काफी बढ़ गई है।
श्री यादव आज भी बीएसपी डीआयसी श्री महापात्र से चर्चा करना चाह रहे हैं कि सार्थक चर्चा हो जाए की भलाई की बसावट बच जाए मेरी लड़ाई बीएसपी प्रबंधन से नहीं है और ना ही मैं कोई राजनीति कर रहा हूं ।मैं सत्ता में बैठे हुए लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वह भिलाई को बचाने आगे आए मैं भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।
आज भोजपुरी परिषद के प्रभुनाथ बैठा एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल भी अपने सिख समाज के साथियों के साथ धरना स्थल पर देवेंद्र यादव को अपना समर्थन दिए।
अध्यक्ष श्री चहल ने कहा कि 1995 में भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई। तमाम बुजुर्गों ने अपना खून पसीना बहाकर इस प्लांट की स्थापना की। भिलाई प्लांट का निजीकरण नहीं होना चाहिए ।देवेंद्र यादव की इस पहल का आशिक समाज अपना पूर्ण समर्थन देता है बिलाई मिनी इंडिया है, सेक्टर 9 अस्पताल, मैत्री बाग, स्कूलों का निजीकरण नहीं होना चाहिए इस सत्याग्रह में सिख समाज देवेंद्र यादव के साथ खड़ा है।
कल प्रदेश भर में होंगे आंदोलन निजीकरण के खिलाफ होगा पुतला दहन:- युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड- सेल के भिलाई स्टील प्लांट को बचाने की लड़ाई का दायरा छत्तीसगढ़ में फैलने जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है ।24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सेल प्रबंधन के पुतले जलाए जाएंगे ।कलेक्ट्रेट कार्यालय को घेराव किया जाएगा। पब्लिक सेक्टर यूनिट को बचाने के लिए विधायक देवेंद्र यादव उपवास पर बैठे हैं ।सत्याग्रह में शामिल होने का कहना है की सेल प्रबंधन की ओर से नकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा है।रिटेंशन स्कीम, सेक्टर 9 अस्पताल, स्कूल, मैत्री बाग, लीज, न्यूनतम वेतन आदि विषयों को लेकर बीएसपी प्रबंधन का फरमान मायूस करने वाला है।
प्रबंधन के डीआयसी की हठ धर्मिता से सबको होगा नुकसान*:-
पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्माजी ने कहा की जो लोग भिलाई के लिए अनशन पर बैठे हैं ,भिलाई के लिए इसकी बसाहट के लिए आंदोलन कर रहे हैं उनसे चर्चा करने के लिए आगे तो आना चाहिए लेकिन उनकी हठधर्मिता उनकी सोच को दर्शाती है कि वह किस तरीके से सरकार के दबाव में है। जगतगुरु रूद्र गुरु ने कहा कि छोटे भाई देवेंद्र के साथ हर समय कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा हूं और सारे भिलाई वासियों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम भिलाई बिकने नहीं देंगे।