छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र ने तोड़ा अनशन

MLA Devendra broke his fast.

लोकेशन भिलाई सिविक सेंटर 

रिपोर्टर जस्सू 

विधायक देवेंद्र यादव के अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से उपवास को समाप्त करने की कोशिश की गई। भिलाई निवास में कार्यवाहक डीआइसी ईडी एचआर पवन कुमार, एसडीएम पिसदा के साथ विधायक देवेंद्र यादव पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, राजेंद्र परगनिहा, प्रदीप दास, सीजू एंथोनी पूर्व महापौर नेता लोधी की बैठक हुई। इसके बाद विधायक देवेंद्र ने आईसीसी के वरिष्ठ नेताओं और पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात की। उनके मार्गदर्शन पर आगे की रणनीति तय की गई। पाॅंच दिन बाद विधायक की बातों को बीएसपी प्रबंधन ने सुना है।

करीब दो घंटे तक बैठक हुई। खास बात यह रही की मीटिंग में विधायक ने पानी तक नहीं पिया। विधायक लौटने के बाद मंच पर बोले-आप सबसे बोल कर गया था कि मैं बीएसपी का पानी नहीं पिऊंगा। इसलिए यहां आकर पानी पी रहा हूं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल नहीं बिकेगा। किसी को लीज पर नहीं दिया जाएगा। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती नहीं की जाएगी। अस्पताल के जो यूनिट नहीं चल रहे हैं, बाहरी सुविधा ले रहे हैं, ताकि रेफर की नौबत ना आ पाए। इसके अलावा बीएसपी स्कूलों पर कहां की राज्य सरकार को बगैर शामिल किया आप इस पर आगे बढ़ेंगे तो हम सहमत नहीं होंगे। मैत्री बाग किसी प्राइवेट संस्था को नहीं दिया जाएगा।

रिटेंशन स्कीम पर विधायक ने कहा कि एक भी परिवार यहां से नहीं हटेगा। बड़े हुए रेट को स्वीकार नहीं करेंगे जब तक आप वापस नहीं लेंगे, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, यूनियन नेताओं व नागरिकों ने भी विधायक से अपील किया कि अनशन को समाप्त किया जाए। उसके बाद विधायक ने छोटी बच्ची के हाथों नारियल पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

Related Articles

Back to top button