छत्तीसगढ़
विधायक चैतराम अटामी ने आरंभ किया लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिकोण से भाजपा दंतेवाड़ा युवा मोर्चा के नेतृत्व में दीवाल लेखन अभियान के माध्यम से प्रचार-प्रसार अभियान चला रही है, जिसके तहत आज गीदम में विधायक चैतराम अटामी ने भी दीवाल में कमल का फूल बनाकर फिर से मोदी सरकार लिखते हुए अभियान की शुरुवात की।
इस दौरान कृष्णकांत शिवहरे, उरदो ठाकुर, उमेश कश्यप, अजय अवस्थी, कृष्ण चंद अवस्थी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



