Raipur : विधायक बृजमोहन अग्रवाल श्री श्री रामचंद्र जी स्वामी मंदिर चंदखुरी के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

कहा – सनातन धर्म को समृद्ध बनाने में बैस परिवार का यह पवित्र कार्य प्रेरणादायक

रायपुर। श्री श्री रामचंद्र जी स्वामी मंदिर चंदखुरी के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभुरामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर उनसे प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


इस भव्य मंदिर का निर्माण श्याम बैस, रमेश बैस ( राज्यपाल महाराष्ट्र), महेश बैस परिवार द्वारा किया गया है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म को समृद्ध बनाने में बैस परिवार का यह पवित्र कार्य प्रेरणादायक है।

Exit mobile version