गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव आज अचानक मैनपुर हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे और सीधे विद्यालय के दसवीं कक्षा पहुचे और छात्र-छात्राओं को इतिहास, समाजिक विज्ञान का विषय लगभग एक घण्टे तक पढ़ाया बच्चों को यह पता था की उन्हे पढ़ाने वाले कोई सामान्य शिक्षक होगा, जिसकी नही पोस्टिंग हुई होगी, चूंकि विधायक ध्रुव किसी काफिले में नही बल्कि स्कूटी से स्कूल पहुंचे थे।
इस दौरान विधायक के सुरक्षा में तैनात जवान जब अचानक स्कूल पहुंचे तब छात्र-छात्राओं को पता चला कि उन्हे पढ़ाने वाला कोई शिक्षक नही बल्कि क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव है। छात्र-छात्रओं को विधायक के बारे में जानकारी लगते ही कई छात्र-छात्राओं ने विधायक से ही कई सवाल पुछ बैठे जैसे विधायक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और विधायक को कितना सैलरी मिलता है। विधायक के बाद मंत्री बनने के लिए क्या पढ़ाई करना पड़ता है। विधायक ने बच्चों के सभी सवालो का बेहतरी ढंग से जवाब दिया तो बच्चों ने तालिया बजायी। इस दौरान विधायक ने भी छात्र-छात्राओं से कई सवाल किये। सवाल के सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को शाबाशी देते हुए स्कूल में चाकलेट वितरण कराया।
आपको बता दे की विधायक जनक ध्रुव शिक्षा विभाग में 20 वर्षो तक शिक्षक की नौकरी किए है। इस दौरान विधायक को स्कूली बच्चों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जनक ध्रुव ने बताया की इस विद्यालय में शिक्षक कमी व मूल भुत समस्याओं की लगातार शिकायत मिल रही थी। मैं दो दशक तक शिक्षक के रूप में सेवा दे चूका हूॅ आज सुबह से ही मेरे मन में यह इच्छा जाहीर हुई कि बच्चों को पढ़ाने जाना है और स्कूटी से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को एक घण्टे तक पढ़ाया बच्चों ने अनेक प्रकार के प्रश्न किए बच्चों के साथ बहुत अच्छा लगा पुराने दिन याद आ गये। ध्रुव ने कहा आज के छात्र देश के भावी भविष्य है और हमें सबसे ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
