विधायक अटामी ने जावंगा के बीपीओ भवन में ‘यूथ हब‘ का किया उद्घाटन

दंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता विकास के अवसरों तक आसान पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से गीदम स्थित बीपीओ भवन में ‘‘यूथ हब‘‘ का उद्घाटन स्थानीय विधायक चैतराम अटामी में किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, और पीपीआईए फेलो दिव्या कुमारी एवं अखिल कुमार उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि ‘‘यूथ हब‘‘एक ऐसा केंद्र होगा जहाँ दंतेवाड़ा के युवा उच्च शिक्षा, कौशल आधारित रोजगार प्रशिक्षण और उद्यमिता के अवसरों का लाभ ले सकते हैं। जिले का नवीन पहल के तहत ‘‘यूथ हब‘‘ छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाला पहला हब है। यह अभिनव परियोजना दंतेवाड़ा जिले में पीपीआईए फेलो द्वारा संचालित एक व्यापक युवा सशक्तिकरण पहल का हिस्सा है, जो जिला प्रशासन, ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (टीआरआई) और ब्लॉक के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत संचालित की जा रही है। यह पहल दंतेवाड़ा की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में कार्य करते हुए उनके सपनों और अवसरों के बीच की दूरी को पाटने का प्रयास करेगी।



