विधायक अनूप नाग ने किया दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्राओं का सम्मान,10-10 हजार रुपए का चेक छात्राओं को देने का किया ऐलान

कांकेर @ धनंजय चंद। दसवीं बोर्ड परीक्षा में कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक ने फिर एक बार बाजी मारी है। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर इलाके के ऐसेबेड़ा शासकीय हाईस्कूल के दसवीं की छात्रा रिया हालदार ने 98% लेकर टॉप टेन में चौथा स्थान हासिल किया है।


वहीं गोण्डाहुर हाईस्कूल के छात्रा स्नेहा हालदार ने 97.17% लेकर राज्य में आठवां स्थान हासि किया है। वहीं मटोली हाईस्कूल के छात्रा लेखिका उर्वशा ने 96.83% लेकर दसवां स्थान हासिल किया है।

विधायक अनूप नाग ने बी आर सी कार्यालय में तीनों टॉपर छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दिया है। विधायक अनूप नाग ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की छात्राओं ने हर साल राज्य में टॉप 10 में शामिल होकर अपने माता पिता एवं स्कूल का एवं परलकोट का नाम बढ़ाया है। विधायक नाग ने तीनों टॉपर छात्राओं को 10-10 हजार रुपए की चेक देने की घोषणा की है।



