विधायक अनूप नाग ने मतुआ संप्रदाय के हरी भक्तों को बांटे डंके

कांकेर @ धनंजय चंद। चुनावी साल का दौर चल रहा है और यहां पर विधायक हो जनप्रतिनिधि हो हर कदम अपना दबदबा बनाने के लिए लोगों के बीच जाते है और उनके सारे मांगों को सुनना और यथासंभव जल्द से जल्द उसको पूरी करने की कोशिश की करते है। क्षेत्र अंतर्गत के विधायक नाग द्वारा मतुआ संप्रदाय के लोगों को बिन मांगे डंका सप्रेम भेंट किया।

दरअसल बात यह है कि विधायक नाग क्षेत्र के दौरे में अक्सर जब आया करते थे तब गांव गांव के लोग डंका बाजे गाजे के साथ उनके स्वागत की पूरी तैयारी करते थे। जिससे विधायक को बहुत ही अच्छा लगता था और उससे बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए। जब विधायक नाग ने इस डंके के बारे में बारीकी से जानने की कोशिश की कि क्या खास वजह है कि परलकोट क्षेत्र के हर गांव में इस प्रकार से डंका बजा करके स्वागत किया जाता है। तब उनको पता चला कि मतुआ संप्रदाय के इष्ट देव गुरु हरिचंद ठाकुर की पूजा अर्चना के लिए डंके का विशेष महत्व होता है। इष्ट देव गुरु हरिचंद ठाकुर की पूजा अर्चना डंका बिना बजाए नहीं होता है। जहां पर भी हरि महोत्सव का आयोजन होता है, वहां पर हरि भक्त द्वारा डंके बजाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस डंके बजाने के महत्त्व को जानने के बाद विधायक के लिए मतुआ संप्रदाय के लोगों का प्रेम को जाना।यही कारण है कि विधायक अनूप नाग ने मतुआ संप्रदाय के हरि भक्तों को सप्रेम डंके भेंट किए।



