छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े बदमाशों ने की शराब दुकान से 20 लाख लूट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने काटगी स्थित शराब दुकान से 20 लाख रुपए लूट लिए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

लूट के बाद जिले के एसएसपी सदानंद कुमार समेत बलौदाबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और टीम जांच में जुट गई है। साथ ही आबकारी विभाग के साथ विभिन्न विभागों के लोग इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कटगी स्थित शराब दुकान पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश बंदूक लेकर पहुंचे थे। रकम लूटने के बाद भाग निकले। बताया जा रहा है कि, शराब मैनेजर अलग-अलग दुकानों से कलेक्शन कर रकम लेकर पहुंचा था। इसी दौरान बदमाश पहुंचे और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान मैनेजर ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने बंदूक निकाली और छीनकर भाग निकले। फिल हाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।जांच के बाद इस पूरे वारदात का पर्दाफाश हो पाएगा की ये नकाब पोश कहा से आए थे और लूट की रकम लेके कहा गए है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button