छत्तीसगढ़

स्कूल के झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Minor student attacked with knife to take revenge of school quarrel, accused arrested

संवाददाता – मनोज शर्मा 
स्कूल की छोटी-सी कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया और बात पहुंच गई खून-खराबे तक।
जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ । गढ़पारा बाजार चौक में एक नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी है साहिल उर्फ अक्की पटेल… जिसने स्कूल में हुए विवाद का बदला लेने के लिए पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया।
साथ ही उसका साथी, जो खुद भी नाबालिग है, हाथ मुक्कों से मारपीट करता रहा।
जरा सोचिए… एक स्कूल का झगड़ा… जो बच्चों के बीच बातचीत से खत्म होना चाहिए था, वो सड़क पर खून से लथपथ कर देने वाला हमला बन गया।
लेकिन गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर, एएसपी उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार की टीम ने आरोपी साहिल को पकड़ लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं उसके नाबालिग साथी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button