रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। सेमरिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को महज 72 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, बालिका के घर से बिना बताए चले जाने पर परिजनों ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तलाश कर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एएसआई रामशिरोमणि सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी तथा महिला आरक्षक मेघा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
