मंत्री मोहम्मद अकबर , विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं पार्षद अनवर हुसैन ने किया 25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

रायपुर। मौदाहापारा साबुन बाड़ा दरगाह परिसर में वन,पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने क्षेत्रवासियो के साथ 25लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन किया। मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने रहवासियों से चर्चा कर सुझाव लिए। साथ ही उनके आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्य करने के लिए आश्वस्त किया।
यह भवन सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। मध्यम वर्गीय परिवार के लिए फिजूल खर्ची आयोजनों के लिए उपयोगी होगी। विधायक श्री जुनेजा ने कहा की क्षेत्र की जनता की जनता के सेवा मेरे लिए प्रथम प्राथमिकता है और आगे भी मैं जनता के मांगों के अनुरूप क्षेत्र विकास में अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने समाज के उपस्थित प्रबुद्धजनों को नए भवन के लिए बधाई भेंट किया।
इस अवसर पर मोहम्मद अरसद भाई,क्षेत्र पार्षद अनवर हुसैन,मुनीर भाई ,गफ्फू भाई,मुजीर भाई,मुख्तियार असरफी,मतलूफ अली, असरफ,अब्दुल हनीफ, रफ्फू भाई असरफी,अकबर भाई,अनवर भाई, नाजिद, इरशाद, इब्राहिम, नवाज,मोहम्मद आमिर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



