घानाघाट में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
Mines Department takes action against illegal sand transportation in Ghanaghat.
लोरमी जिला संवाददाता मुंगेली माखन सिंह
घानाघाट में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
खनिज अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बनाई जब्ती, डिंडौरी पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया वाहन
मुंगेली/लोरमी। ग्राम पंचायत घानाघाट में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग मुंगेली ने कार्रवाई की है। लगातार रेत के अवैध परिवहन की सूचना के बीच खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि खनिज अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां वाहन की जांच के बाद जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टर और उसमें भरी रेत को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी डिंडौरी में रखा गया है।
खनिज विभाग की कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन से जुड़े वाहन मालिक की पहचान ईश्वर जायसवाल, पिता गौकरण जायसवाल के रूप में की गई है। विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
गौरतलब है कि घानाघाट क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि मामले में संबंधित के खिलाफ कितना जुर्माना और अन्य विभागीय कार्रवाई की गई



