जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन मुंगेली
मुंगेली। डायल 112 की तत्परता से अधेड़ की जान बची, तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पैर हुआ अलग मुंगेली जिले में डायल 112 की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर रूप से घायल अधेड़ की जान बच गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे कंतेली शराब भट्टी के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर शरीर से अलग हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसका इलाज शुरू हो सका।
घायल की पहचान आहतराम यादव (56 वर्ष), पिता परसराम यादव, निवासी ग्राम पंचायत जमकोर के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर हाइवा वाहन क्रमांक CG 28 P 1028 को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी लालपुर के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से घायल की जान बचाने में मदद मिली।