छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री से भेंट कर तिथि बढ़ाने पर जताया आभार,किसान हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय : प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर
Met the Chief Minister and expressed gratitude for extending the date, a historic decision taken in the interest of farmers: State Minister Devendra Thakur

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

रायपुर_भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नालाल चौधरी प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर देवभोग,प्रदेश मंत्री राजेश साहू,प्रवक्ता रविंद्र सिंह सरोना,जी राम जी प्रकल्प सहसंयोजक योगेश्वरानंद नेताम,मीडिया प्रभारी वैभव वैष्णव,कार्यालय मंत्री रवीश गुप्ता,आई टी सेल प्रभारी संदीप संडे,कार्यसमिति सदस्य अरविंद साहू,माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर किसानों के हित में तिथि बढ़ाए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय सीधे तौर पर अन्नदाताओं के हित में है, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को राहत मिली है। किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री जी के प्रति जनता और किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
दो दिनों में किसानों को मिलेगा कार्यालय से समाधान_
प्रतिनिधिमंडल की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि किसानों की समस्याओं एवं आवेदनों पर आगामी दो दिनों के भीतर कार्यालय के माध्यम से विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।
मोदी जी की गारंटी, विष्णु देव साय जी का सुशासन_
किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश के अन्नदाताओं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हर वादा जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस का प्रदर्शन केवल नाटक : किसान मोर्चा_
किसान मोर्चा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसियों का प्रदर्शन केवल राजनीतिक नाटक है। अगर कांग्रेस को सच में किसानों की चिंता है, तो उन्हें भूपेश बघेल के कार्यकाल में किसानों को नहीं मिले अंतिम भुगतान की मांग करनी चाहिए।
किसानों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार_
किसान मोर्चा ने दो टूक कहा कि भाजपा सरकार में किसान सर्वोपरि है,और हर निर्णय किसान हित को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।प्रदेश का अन्नदाता आज खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है।



