छत्तीसगढ़
संविधान की कलम से पत्रकार संघ के सदस्यों ने की नवनियुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मुलाकात

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। किरंदुल नगर पालिका के नवनियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद राम कोर्रम ने सोमवार को अपना पदभार संभाला इसके बाद संविधान की कलम से पत्रकार संघ के सभी सदस्यों ने नगर पालिका किरंदुल जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी से सौजन्य मुलाकात की एवं किरंदुल नगर के विकास के लिए चर्चा की।
जिसमें मुख्य बिंदु रहा मुख्य बाजार को व्यवस्थित करना चौपाटी को व्यवस्था करना और गौरव पथ में खड़े हो रहे बेसो को खड़े होने के लिए जगह व्यवस्थित करना भेट मुलाक़ात मे मुख्य रूप से किशोर कुमार रामटेके, अब्दुल हामिद सिद्दीकी, जितेंद्र गुप्ता, शेख आज़ाद, दिलीप सिंग, सुखदेव पोयाम, संतोष शर्मा, सुनील गुप्ता, हमेंत साहू, चंचल देवांगन,उपस्थित थे।



