हमर प्रदेश/राजनीति
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के सदस्यों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के बैनर तले पिछड़े वर्ग के लोगों ने अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है l
ओबीसी महासभा के चंद्रिका प्रसाद यादव और बुधिनारायण गुप्ता ने बताया कि आज हम सभी पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोग कलेक्टर बलरामपुर को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एम मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें हमारी प्रमुख मांग छत्तीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने, पिछड़े वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सरलीकरण करने, वन अधिकार मान्यता मे सरलीकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा हैl ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से बरवाही, इंद्रावती पुर, औरंगा, सुंदरपुर,मिनवखाड समेत आसपास के सैकड़ों की संख्या मे पिछड़े वर्ग के नागरिक मौजूद रहे



