छत्तीसगढ़

महक अग्रवाल ने 12वीं कॉमर्स में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल आकर पूरे जिले सहित छत्तीसगढ़ को किया गौरांवित

महासमुंद । महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक निवासी महक अग्रवाल ने बारहवीं कॉमर्स में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल आकर पूरे जिले सहित छत्तीसगढ़ को गौरांवित कराया है।

महासमुंद सरायपाली की महक ने 500 सौ प्रतांक में 487 नंबर, 97.40 प्रतिशत बारहवीं कॉमर्स में प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहले स्थान बना कर इतिहास रचा है। महक की पढ़ाई में खास बात यह रही है कि महक ने नर्सरी कक्षा से अब तक कभी भी ट्यूशन नहीं ली है, खुद से ही अपनी पढ़ाई करती है। महक अग्रवाल ने 10 कक्षा में भी टॉप टेन में स्थान बनाया था और राज्य सरकार द्वारा उपचार स्वरूप हेली काफ्टर में भ्रमण करने का असवार प्राप्त किया था। महक अग्रवाल के पिता नवीन अग्रवाल की एक छोटी सी मोबाइल की दुकान है, मां गृहणी है। तीन भाई बहनों में महक सबसे बड़ी है। महक की इस उपलब्धि से पूरा महासमुंद जिला गौरांवित महसूस कर रहा है। बारहवीं कक्षा के रिजल्ट और टॉप टेन की जैसे ही महक अग्रवाल के नाम की घोषणा हुई, वैसे ही उन्हे बधाई देने घर पहुंचने वालों का तांता लग गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button