chhattisgarh भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही चर्चा

रायपुर। रायपुर के भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रारंभ हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय आगामी विधानसभा चुनाव 2023 है,
बैठक में भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्रीऔर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, विष्णु देव साय, विक्रम उसेंडी, महामंत्री संगठन पवन साय, विजय शर्मा, केदार कश्यप, ओपी चौधरी उपस्थित है।

Exit mobile version